जबलपुर: ग्वारीघाट: पॉश सुखसागर वैली में महज 45 मिनट में 10 लाख साफ, लगातार हो रही चोरी, क्या कोई एक गैंग है एक्टिव ?
संस्कारधानी जबलपुर के पॉश इलाके ग्वारीघाट में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है! ग्वारीघाट थाना क्षेत्र की 'सुखसागर वैली' कॉलोनी में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर एक बंद मकान को निशाना बनाया और महज एक घंटे के भीतर करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दिए। यह वारदात सुखसागर वैली के मकान नंबर 17 में रहने वाले राजवंश सिंह के घर हुई। पीड