खगड़िया: रेलवे जंक्शन की गंदगी पर डीआरएम नाराज, स्टेशन पार्किंग का लिया जायजा, दिए निर्देश
सोनपुर रेल डीआरएम विवेक भूषण सूद शनिवार 3:00 बजे खगड़िया रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां वे रेलवे स्टेशन का गहण जायजा लिया। इस दौरान डीआरएम ने स्टेशन व प्लेटफार्म स्थित यूरिनल गंदा देखकर नाराजगी जताई। साथ ही नल के पास फर्श पर जमे पानी देखकर बिफर पड़े। साफ-सफाई को लेकर ठेकेदार को सख्त हिदायत दी। वहीं प्लेटफार्म दो पर शेड के जर्जरता को देखकर दुरूस्त करने का निर्देश