खगड़िया: गंगिया गांव में चूल्हे पर गिरने से दो साल की बच्ची झुलसी, अस्पताल में चल रहा है इलाज
जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के गंगिया गांव में शनिवार शाम 6:00 बजे खाना बनाने के दौरान चूल्हे पर गिरने से 2 वर्षीय बच्ची झुलस गई। आनन-फानन में परिजनों में इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायल बच्ची की पहचान गंगिया गांव के कुंदन कुमार की दो वर्षीय बेटी ब्यूटी कुमारी के रूप में की गई है।