जशपुर: जशपुर में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, शहर में निकली भव्य रैली
जशपुर जिले में विश्व आदिवासी दिवस उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बीटीआई मैदान से भव्य रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। रविवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पूरे नगर का भ्रमण कर वापस बीटीआई मैदान पहुंची। यहां सभा का आयोजन किया गया, जिसमें आदिवासी समाज की संस्कृत