बरियातु: साल्वे गांव में दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया, सर्पदंश से विवाहिता की मौत
बारियातू थाना क्षेत्र के साल्वे गांव में रविवार शाम 6 बजे सर्पदंश से एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान सरिता देवी 30 वर्ष पति राहुल गंझू के रूप में हुई । मृतका सरिता देवी अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थीं इसी दौरान एक जहरीले सांप ने डंस लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ जाने से मूर्छित होकर गिर पड़ीं। जिसे बालूमाथ CHC लाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया l