कानपुर: सचेंडी के भौंतिखेड़ा में पांडु नदी में डूबा युवक, 2 घंटे बाद गोताखोरों ने निकाला शव
सचेंडी थाना क्षेत्र के भौंति खेड़ा में पांडु नदी में बने डैम में युवक डूब गया। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बरामद किया है। इस दौरान पुलिस की भी लापरवाही देखने को मिली। पुलिस के सामने ही कई ग्रामीण फिसलन से भरे डैम को पार करते हुए दिखाई दिए और पुलिस ने उन्हें मना तक नहीं किया।