कांठ: किसान एकता संघ ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, करनपुर हरकिशनपुर में हाई वोल्टेज लाइन के दुरुस्तीकरण की मांग
किसान एकता संघ ने जनपद की तहसील कांठ के अंतर्गत ग्राम करनपुर हरकिशनपुर में 11000 की जर्जर हाई वोल्टेज लाइन के दुरूस्तीकरण की मांग उठाई है एक सूत्री मांगों को लेकर किसान एकता संघ के पदाधिकारी ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ रवि नगर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया।