कांठ: मुरादाबाद की सपा सांसद रूची वीरा ने कांठ में रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज की मांग उठाई
मुरादाबाद की सपा सांसद रूची वीरा ने कांठ में कांठ-मुरादाबाद मार्ग स्थित रेल क्रॉसिंग 432-बी और कांठ-अमरोहा मार्ग पर पड़ने वाले क्रॉसिंग 433-बी पर ओवरब्रिज और अंडर पास बनाने की मांग लोकसभा में उठाई है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला के समक्ष कहा कि इन दोनों क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज या अंडर पास न होने से जाम लगते हैं, जिससे लोगों को परेशानी होती है।