सिरोही: टिनशेड में लगी भीषण आग, सालभर का अनाज व घरेलू सामान जलकर हुआ राख
Sirohi, Sirohi | May 9, 2026 जिले के कैलाश नगर थाना क्षेत्र के लोटीवाड़ा छोटा गांव में एक टिनशेड में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग की घटना में सालभर का गेहूं, कपड़े, बिस्तर सहित घरेलू उपयोग का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि ग्रामीणों की सतर्कता से आग मुख्य मकान तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी छोगाराम देवासी का परिवार पास ही आयोजित मे