मिर्ज़ापुर: डंकीनगंज चौकी के पास बिजली के तार के सहारे लटके पीपल की डाली को नगर पालिका अध्यक्ष ने कटवाया, खतरा टला
डंकीनगंज चौकी के पास बिजली के तार के सहारे लटके पीपल की डाली को नगर पालिका अध्यक्ष ने कटवाया। नगर पालिका अध्यक्ष से स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी। तार के सहारे लटकी डाली कभी भी गिर सकता है। जिसकी चपेट में आने से दुकान और मकान क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। राहगीरों को भी चोट पहुंच सकती है। जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने तत्परता पूर्वक टूटी डाली को कटवा दिया।