बरौली प्रखंड के देवापुर गांव में मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित भोज के दौरान बरौली विधायक मंजीत सिंह ने गुरुवार की शाम चार बजे प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होने बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी पर निशाना साधा। साथ ही खुद को समता पार्टी के सदस्य बताया।