हनुमानगढ़: डबलीबास मौलवी गांव में चोरों ने मकान से सोने-चांदी के जेवरात व ₹10,000 की नगदी चुराई, सदर थाना में मुकदमा दर्ज
हनुमानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के डबलीबास मौलवी गांव में चोरों ने मकान को निशाना बनाते हुए अलमारी का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व ₹10000 की नगदी चुरा ली। इस संबंध में मकान मालिक की रिपोर्ट के आधार पर दो जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। सदर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।