भिनाय: बड़ली में भाजपा मंडल अध्यक्ष व पूर्व सरपंच के अतिक्रमण से ग्रामीणों में रोष, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Bhinay, Ajmer | Apr 16, 2026 बड़ली में नागोला भाजपा मंडल अध्यक्ष हंसराज व पूर्व सरपंच घीसालाल की ओर से आबादी भूमि के खसरा नंबर 1520 पर किए कथित अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है।ग्रामीणों ने भिनाय उपखंड अधिकारी जीतू कुलहरी को ज्ञापन देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की।ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह 11 बजे जानकारी दी।मामलें में SDM ने तीन दिन में अतिक्रमण हटाने के लिए कमेठी भी गठित की।