शहर के प्रसिद्ध सेठानी घाट पर सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब काले महादेव मंदिर के पास नर्मदा नदी के पानी में एक अज्ञात युवक का शव दिखाई दिया। शव को देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।