घोसी: घोसी प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा, प्रमुख को छोड़ सभी पंचायत सदस्य रहे अनुपस्थित
घोसी प्रखंड प्रमुख के खिलाफ लाया गया विश्वास प्रस्ताव बुधवार को गिर गया। बता दे कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर बुधवार का समय निर्धारित था। जिसमें भाग लेने प्रखंड प्रमुख के अलावा कोई भी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित नहीं हो सका। जिसके कारण यह विश्वास प्रस्ताव गिर गया।