कोरबा: चरित्र-शंका में पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया, महिला अस्पताल में भर्ती, विवाद से परेशान होकर पति से अलग रह रही थी
कोरबा में चरित्र संदेह को लेकर हुए विवाद के बाद एक पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना शुक्रवार रात सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत झोपड़ीपारा पंप हाउस में हुई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।