उमरेठ: जामुन दिवस पर गाजनडोह के माहुल वाले मंदिर में किया बीजारोपण,जंगल में पूर्व विधायक बावरिया ने जामुन, आम के बीज लगाए
जामुन दिवस पर पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया के नेतृत्व में चांदामेटा से गाजनडोह रोड स्थित माहुल वाले हनुमान जी मंदिर परिसर में जामुन और आम के बीजों का रोपण किया गया। पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया के साथ भाजपा के नेतागण मंदिर परिसर में पहंुचे और बीज लगाए। पूर्व विधायक के निवास के जामुन, आम के पेड के बीजों को एकत्रित किया। बुधवार 2 बजे रोपण किया गया।