मिर्ज़ापुर: कलेक्ट्रेट में अपनादल कमेरावादी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा
अपनादल कमेरावादी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दोपहर दो बजे कलेक्ट्रेट में अपनी मांगों को लेकर डीएम प्रियंका निरंजन को ज्ञापन सौंपा। जातीय जनगणना तत्काल कराने, दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के मामले के रेल मंत्री इस्तीफा दें, प्रयागराज में भगदड़ के मामले में सरकार द्वारा सही आंकड़ा मृतकों का नहीं देने समेत अन्य मुद्दे मांग में शामिल रहे।