मिर्ज़ापुर: बस्तरा मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए रेफर किया गया
बताते चले कि गुरुवार की दोपहर लगभग ढाई बजे लालगंज थाना क्षेत्र के बस्तरा मोड पर तेज रफ्तार वाहन ने लालगंज थाना क्षेत्र के ददरी गांव निवासी उमेश को जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें बाइक सवार उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को मिर्जापुर अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने वाराणसी के बीएचयू रेफर किया।