सुल्तानपुर: इमामबाड़ा हयात नगर से हजरत इमाम हुसैन की याद में श्रद्धालुओं ने निकाला जुलूस
रविवार दोपहर 12 बजे इमामबाड़ा हयात नगर से दसवीं मोहर्रम पर पारंपरिक श्रद्धा के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया। यह जुलूस हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में निकाला जाता है।सुबह से ही इमामबाड़े में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने लगी। जुलूस की शुरुआत मातम के साथ हुई। इसमें ताजिए, अलम, जुलजनाह शामिल रही। मातमी दस्तों ने सीने पर हाथ मारते हुए "या हुसैन" क