बिसौली: बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मुवारिकपुर गांव में चोरों ने बीती रात भैंसें की चोरी, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
Bisauli, Budaun | Jun 10, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मुवारिकपुर निवासी रामकेश ने बुधवार को 2 बजे करीब बताया की दो भैंसें बीती रात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना के समय रामकेश अपने खेत में मक्का की सिंचाई कर रहे थे। सुबह करीब 6 बजे उन्हें भैंसों के गायब होने की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देकर मौके का मुआयना कराया। पीड़ित ने पुलिस को दिया शिकायती पत्र।