कटनी नगर: ई रिक्शा चालकों को वितरित किए गए क्यूआर कोड और बैज रेलवे स्टेशन पर चला आपका सारथी कौन अभियान
शहर के यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने आज शनिवार सुबह 10:00 बजे मुख्य रेलवे स्टेशन परिसर पर आपका सारथी कौन अभियान के तहत 80 ऑटो ई रिक्शा चालकों को क्यू आर कोड और बैज का वितरण किया गया। इस दौरान डीएसपी रत्नेश मिश्रा, यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह सहित यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे।