मुरैना जिले को आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए वेंटिलेटर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ये सुविधा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक साबित होगी, जिले को पहली बार अत्याधुनिक वेंटीलेटर युक्त एंबुलेंस की सौगात दी गई है। बता दे कि भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से प्रदान की गई है ,जिसको झंडी दिखाकर रवाना किया गया।