खतौली: मंसूरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पोक्सो एक्ट के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
मंसूरपुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर पोक्सो एक्ट में फरार चल रहे एक आरोपी को बृहस्पतिवार शाम 6:00 बजे गिरफ्तार किया है, एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत पोक्सो एक्ट में फरार आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है