सदर: प्रयागराज में युवक ने पुलिस चौकी के सामने पिस्टल लहराते हुए बनाई रील, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Sadar, Allahabad | Jun 18, 2026
प्रयागराज में युवक ने पुलिस चौकी के सामने पिस्टल लहराते हुए रील बनाई। वीडियो में एक युवक के साथ पुलिस की वर्दी पहने एक अन्य युवक भी दिखाई दे रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वर्दी पहनने वाला व्यक्ति असली पुलिसकर्मी है या नहीं।यह रील खुल्दाबाद थाना क्षेत्र की सब्जी मंडी पुलिस चौकी के सामने बनाई गई है। सामने आए करीब 12 सेकेंड का वीडियो है।