खरगोन जिले के भीकनगांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही बेटे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। मामला ग्राम पालड़ी का है, जहां दारा सिंह डुडवे ने विवाद के दौरान बेटे जितेंद्र पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।