मीरगंज: मीरगंज क्रय केंद्र का एडीएम प्रशासन ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए
मीरगंज शनिवार को 2:00 बजे गेहूं क्रय केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह ने मीरगंज एसडीएम आलोक कुमार के साथ निरीक्षण किया निरीक्षण में कई केदो पर व्यवस्था संतुष्ट जनक पाई गई लेकिन एक क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी के अनुपस्थित मिलने से प्रशासन ने कड़ी नाराजगी जताई