तोकापाल: नाबालिग ने जहर खाकर की आत्महत्या, बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल लाया गया, इलाज के दौरान हुई मौत
सुकमा जिले के गादीरास थाना क्षेत्र के ग्राम एतपाल में रहने वाली एक नाबालिक ने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल लाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि घर मे 5 वे नंबर की नाबालिक बेटी ने 3 नवंबर की सुबह जहर का सेवन कर लिया था।