सोहागपुर: धुरवार गेट के सामने दुर्घटना करने वाले वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरवार गेट के सामने में एक्सीडेंट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने गुरुवार की शाम 4 बजे लगभग जानकारी देते हुए बताया किफरियादिया श्रीमती कलावती बैगा पति विमल बैगा उम्र 46 निवासी कल्याणपुर दुर्गा मंदिर के पास ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया कि वह अपने पति के साथ नवलपुर से शहडोल आ रही थी तभी धुरवार गेट के सामने एक्सीडेंट हुआ।