शनिवार को साकेत नगर स्थित कार्यालय पर विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा ने नागरिकों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास संबंधी सुझाव भी विधायक के समक्ष रखे।