कोंच: काबर पंचायत: तूफान में नल जल टंकी ध्वस्त, एक माह से योजना ठप, ग्रामीण परेशान
Konch, Gaya | May 1, 2026 काबर पंचायत अंतर्गत ग्राम पड़रावाँ, वार्ड संख्या 2 में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी “हर घर नल का जल” योजना विभागीय उदासीनता के कारण पिछले एक माह से बंद पड़ी है। इससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी में पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है।