मशरक: चैनपुर चरिहारा में अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार युवती को मारी टक्कर, युवती घायल
मशरक के चैनपुर चरिहारा में साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रही युवती को तेज रफ्तार से जा रहें ट्रक ने रविवार की सुबह 9 बजें के लगभग टक्कर मार दी जिसमें घायल युवती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। घायल मशरक के किसुनपुरा गांव निवासी चुलबुल कुमारी उम्र 21 पिता महादेव शर्मा बताईं गयी। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया।