रविवार को शाम पाँच बजे मिली जानकारी के अनुसार राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने अपने विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर स्थित केम्प कार्यालय पर जनता दरबार लगाकर जनसुनवाई की। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।