फुल्लीडूमर: आवासीय मार्शल अकादेमी खेसर में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी, बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील
खेसर बाजार स्थित आवासीय मार्शल अकादमी में आयोजित दो दिवसीय शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का समापन रविवार को हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन अकादमी के निदेशक सह प्राचार्य आचार्य रघुनंदन शास्त्री ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बच्चों की पढ़ाई में घर की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय समय के अलावा छात्र-छात्राओं का अधिकांश समय घर पर बीतता है।