आरोन: सावन भादो गांव में खेत में भैंसे घुसा कर मक्का की फसल उजाड़ने और मारपीट के महिला ने लगाए आरोप, मामला हुआ दर्ज
Aron, Guna | Aug 23, 2024 आरोन थाना क्षेत्र के सावन भादो गांव में एक महिला ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। फरियादी महिला गुड्डी बाई पत्नी अंतर सिंह भील ने पुलिस को बताया, गांव के ही एक व्यक्ति ने खेत में खड़ी मक्का की फसल में अपनी भैंसे घुसा दी। फसल को उजाड़ रहा था। विरोध करने पर गालियां देकर फरसी से हमला कर दिया। महिला घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।