गोड्डा: बाल विवाह रोकथाम को लेकर उपायुक्त गोड्डा ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Godda, Godda | May 29, 2026 बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता रथ को उपायुक्त गोड्डा श्री लोकेश मिश्रा द्वारा समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि बाल विवाह सामाजिक कुरीति है, जो बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को इस कुरीति के उन्मूलन हेतु आगे आने की आवश्यकता है।