धमतरी: धमतरी पॉलिटेक्निक में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरा चरण शुरू, विद्यार्थी जल्दी करें आवेदन
तकनीकी शिक्षा संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पॉलिटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग की द्वितीय चरण प्रक्रिया 26 जून 2026 से प्रारंभ की जाएगी। प्रथम चरण की काउंसलिंग पूर्ण होने के पश्चात धमतरी एवं कुरूद स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभिन्न शाखाओं में सीटें उपलब्ध हैं।