शाहबाद: 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी लाया गया बेहोशी की हालत में अधेड़, मृत घोषित, शिनाख्त नहीं,पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
शाहाबाद चक में 108 एंबुलेंस के माध्यम से दोपहर 2:00 बजे एक अज्ञात अधेड़ बेहोशी की हालत में सीएचसी में लाया गया। जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे जामा मस्जिद चौकी इंचार्ज ने शिनाख्त का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ को पाली थाना क्षेत्र से एंबुलेंस द्वारा लाया गया था।