अनूपपुर: 47 दिनों का आतंक खत्म: रामपुर के जंगल में खतरनाक बिगड़ैल हाथी का रेस्क्यू
अनूपपुर और शहडोल जिले में पिछले 47 दिनों से दहशत का पर्याय बने दंतैल बिगड़ैल हाथी को आखिरकार बुधवार शाम बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम ने सफलतापूर्वक पकड़ लिया। इस हाथी ने अपने आतंक के दौरान 4 लोगों और 8 पालतू मवेशियों की जान ले ली थी, जबकि कई लोग और मवेशी गंभीर रूप से घायल हुए। ग्रामीण कई रातों तक जागकर अपने परिवार और पशुओं की सुरक्षा करते रहे।