हनुमानगढ़: जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने जरूरतमंद वाहन चालकों को वितरित किए हेलमेट, कहा- हेलमेट है सुरक्षा कवच
जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना के निर्देशन में यातायात पुलिस की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जहां यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, वहीं आमजन को नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।