चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल में फायर सेफ्टी सप्ताह के तहत हुई मॉक ड्रिल, आग की सूचना पर पहुंची दमकल
Churu, Churu | Apr 23, 2025 चूूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में बुधवार को फायर सेफ्टी सप्ताह के तहत मॉक ड्रील की गई। यहां आग लगने की सूचना के बाद एकबारगी हड़कंप मच गया। भीषण आग लगने की सूचना अस्पताल के वट्सअप ग्रुप में आने पर उप अधीक्षक डाॅ. इदरिश खान सबसे पहले मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घटना की सूचना मेडिकल काॅलेज प्रिंसिपल डाॅ. एमएम पुकार और अस्पताल अधीक्षक डाॅ. दीपक चौधरी को भी दी।