चूरू: चूरू नगरपरिषद क्षेत्र में परिसीमन पर रोक, वार्ड 50 के घनश्याम अलवरिया व सीताराम खटीक ने हाई कोर्ट में लगाई थी रिट
Churu, Churu | Apr 23, 2025 चूरू नगरपरिषद क्षेत्र में वार्डों के परिसीमन राजस्थान हाई कोर्ट के द्वारा रोक लगा दी गई है। 23 अप्रैल 2025 को हाई कोर्ट के द्वारा परिसीमन पर रोक लगाने के अंतरिम आदेश जारी किए हैं। चूरू शहर के वार्ड 50 निवासी घनश्याम अलवारिया और वार्ड 49 निवासी सीताराम खटीक ने परिसीमन को अव्यावहारिक बताते हुए राजस्थान हाई कोर्ट में रिट पिटीशन दायर की थी।