दरभंगा: 128 राजस्व कर्मचारियों के निलंबन के खिलाफ पैदल मार्च, दमनकारी कार्रवाई वापस लेने की मांग
दरभंगा में बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 22 अप्रैल को “दमन विरोधी दिवस” के रूप में मनाया गया। इस दौरान जिले के राजस्व कर्मचारियों ने समाहर्ता द्वारा 128 आंदोलनकारी कर्मचारियों के निलंबन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन की शुरुआत लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान से हुई, जो व्यवहार न्यायालय, निबंधन कार्यालय लहेरियासराय...