करकेली: ग्राम बरही से 17 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता, परिजनों ने थाना नौरोजाबाद में गुमशुदगी दर्ज कराई
पुलिस थाना नौरोजाबाद अंतर्गत ग्राम बरही से एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है।लड़की के घर वापस न आने पर उसके परिजन चिंतित हो उठे और उन्होंने उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन जब लड़की का कहीं पता नहीं चल पाया तो मामले की सूचना थाना नौरोजाबाद मे दी गई जहां पुलिस ने लड़की की गुमशुदगी दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।