बकानी: बकानी क्षेत्र के महेशपुरा गाँव में शॉर्ट सर्किट से टापरी में लगी आग, पानी के पाइप सहित ₹40,000 जलकर हुए राख
बकानी क्षेत्र के महेशपुरा गाँव मे शॉर्ट सर्किट के चलते आज मंगलवार को शाम 4 बजे टापरी में आग लग गई जिसके कारण टापरी में रखे हुए पानी के 25 से 30 पाइप पर ₹40000 जलकर राख हो गए।महेशपुरा गाँव निवासी केसर सिंह राजपूत के मकान के ऊपर से निकल रही विद्युत केबल में शॉर्ट सर्किट के कारण लकड़ी की बनी हुई टापरी में आग लग गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मिलकर आग को बुझाया ।