लाडनू के राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फसल बीमा क्लेम को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि कंपनी की मनमानी के कारण फसल बीमा क्लेम नहीं मिल रहा है। इस दौरान सरकार के खिलाफ जनकर नारेबाजी की गई। जिला कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही बीमा राशि सबको मिलेगी।