कर्वी: कर्वी पासी तिराहे के पास फर्जी किन्नर ग्रुप ने डांसर को लिंग परिवर्तन के लिए बनाया दबाव, सहमत न होने पर की पिटाई
कर्वी के पासी तिराहा के पास बीते शनिवार की रात्रि 10 बजे फर्जी किन्नर ग्रुप ने डांसर सुरेंद्र निवासी ब्यूर के साथ मारपीट की है। पीड़ित ने आज रविवार की सुबह 9 बजे घटना की जानकारी दी है,और बताया कि फर्जी किन्नर ग्रुप द्वारा उसे लिंग परिवर्तन का दबाव बनाया गया जिसमे सहमत न होने पर उसके साथ किन्नरों ने मारपीट की है। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली मे दी है।