कटेया: कटेया थाना पुलिस ने बाइक सवार युवक को 8 लीटर देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार: थानाध्यक्ष
गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान 8 लीटर देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई दुहौना पुल के पास की गई, जहां एक मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर शराब बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कटेया वार्ड संख्या-04 निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। एसपी के निर्देश