फिरोज़ाबाद: बोधाश्रम इलाके में भीषण गर्मी में पानी की किल्लत को लेकर महिलाओ ने किया जमकर हंगामा
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के बोधाश्रम इलाके में पानी की समस्या को लेकर महिलाओ ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। महिलाओ का आरोप है भीषण गर्मी में पानी की किल्लत बनी हुई है। इसके बाबजूद नगर निगम की टीम दूसरे क्षेत्र की पाइप लाइन को जोड़ रहे है। जिससे पानी की समस्या और अधिक बढ़ जाएगी। जिसको लेकर पुलिस और नगर निगम की टीम को महिलाओ का विरोध झेलना पड़ा।