झांसी: झांसी में 10 लाख की ठगी के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार, कारोबारी को सस्ता सोना देने का लालच देकर ठगा था
Jhansi, Jhansi | Jun 11, 2026 झांसी में स्क्रैप कारोबारी से 10 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसने सस्ते दाम पर सोना देने का लालच देकर ठगी की थी। पीड़ित ने दो दिन पहले बरुआसागर थाने में केस दर्ज कराया था। तब से पुलिस आरोपी के पीछे लगी थी। बुधवार देर रात मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी धमना रोड पर बारई तिराहे से होकर गुजरने वाला है।